जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती ग्राम पंचायत सैन की सैर में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां लोगों ने रामाधौण सड़क पर जंगल में एक पेड़ से लटके हुए युवक व युवती के शवों को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन भेज दिया गया है।