हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जो आजादी की लड़ाई लड़ने आई थी। गांधी जी ने कहा था कि आजादी की लड़ाई के बाद कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देना चाहिए, लेकिन सत्ता के लालच में आप कांग्रेस पार्टी चलाते रहे और आपकी यात्रा लेफ्ट से राइट, राइट से लेफ्ट की ओर चली गई। आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल से लेकर देश को तोड़ने वालों की भाषा बोलने लगे हैं। कोई वैचारिक प्रतिष्ठान नहीं है। 1952 में जनसंघ ने कहा था एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं रहेंगे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1953 में अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस दाैरान नड्डा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।