ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आपात स्थिति में महिला मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। सोसाइटी के अध्यक्ष ईशान राव ने बताया कि तहसील नाहन के गांव बर्मा पापड़ी की एक महिला को रसोली के ऑपरेशन के लिए कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में ए नेगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। मरीज में हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसकी सूचना उन्हें मिली। उन्होंने सोसाइटी के सदस्य अवकाश सिंह और निकेश से संपर्क किया। दोनों सदस्यों ने रक्तदान के लिए सहमति जताई और तुरंत चंडी मंदिर (हरियाणा) पहुंचकर रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से मरीज का ऑपरेशन संभव हो सका और उसकी जान बचाई जा सकी। ईशान राव ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।