फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन और कोलर वन परिक्षेत्र में 31 वन मित्रों को जारी किए नियुक्ति पत्र

वन विभाग की तरफ से सिरमाैर जिले में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वन मित्र भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को नाहन व कोलर वन परिक्षेत्र के तहत चयनित 31 वन मित्रों को विभाग ने नियुक्त पत्र जारी किए हैं। वन परिक्षेत्राधिकारी नाहन मोहिंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र की 24 वन बीटों में से चयनित किए गए 17 वन मित्रों को कार्यालय में बुलाकर नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 16 से 30 अप्रैल तक सभी चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाईनिंग प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद वन मित्रों को एक से पांच मई तक वन विभाग के कार्यों व योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी। वहीं, वन परिक्षेत्राधिकारी कोलर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र कोलर के अन्र्तगत चयनित वन मित्रों को विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि 14 चयनित अभ्यार्थियों से 16 से 30 अप्रैल के बीच उपस्थित होकर ज्वाइनिग प्रकिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ज्वाइनिंग के समय मांगे गए सारे दस्तावेज पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें