फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- अखबार में चंदे के बहाने नेहरू-गांधी परिवार पर लुटाए जा रहे प्रदेश के करोड़ों रुपये

कांग्रेस के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा जो नेशनल हेराल्ड अखबार को पैसे कमाने का जरिया बनाया था, अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार उसमें जनता का पैसा दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को सराहां में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक में यह टिप्पणी की। उन्होंने इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह अखबार साप्ताहिक छपकर आता है और न प्रदेश के मुख्यमंत्री, न मंत्रियों व न ही किसी प्रदेश की जनता को मिलता है बावजूद इसके करोड़ों रुपये चंदे के बहाने नेहरू गांधी परिवार को दिए जा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि वक्फ बोर्ड के सहारे लोगों की भूमि को हड़पा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की 1200 रूपए की भूमि पर पांच सितारा होटल तक बनाए गए हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें कितनी धांधली हुई है परंतु अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार करना तो दूर परंतु भ्रष्टाचार करने की सोच भी नहीं सकते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें