विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन डीसी सिरमौर के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा है । ज्ञापन में सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के रुके हुए एरियर,डीए, मेडिकल भत्तों समेत अन्य वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की गुहार लगाई गई। मीडिया से रूबरू हुए सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें बढ़े हुए वित्तीय लाभ समेत एरियर व सालों से मेडिकल बिलों का भी भुगतान नहीं हो पाया है। हाल ही में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों को उनका हक भी नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण करने में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पेंशनरों का आरोप है कि यह पहली सरकार उन्होंने देखी है जो पेंशनरों के मेडिकल बिल समेत एरियर तक जारी नहीं कर पा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से एक मुश्त एरियर देने की गुहार लगाई है ।