सिरमौर जिले के सरकारी स्कूलों में इन दिनों विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में चल रही दाखिला प्रक्रिया सुस्त गति से आगे बढ़ रही है। सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन के शमशेर स्कूल में भी कम ही विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचे। जानकारी अनुसार इस माह 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सरकारी अवकाश है। माना जा रहा है कि 16 अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया जोर पकड़ेगी। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने अभिभावकों से सरकारी स्कूलों में मिल रही बेहतरी शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं।