फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: फीस बढ़ोतरी के विरोध में एबीवीपी ने काॅलेज परिसर में जड़े ताले

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि के विरोध और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नाहन इकाई ने मंगलवार को परिसर में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए फीस वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन में अभाविप सिरमौर के संगठन मंत्री भागमल विशेष रूप से मौजूद रहे। अभाविप नाहन इकाई के उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के समक्ष रखने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें