जिला मुख्यालय नाहन के मालरोड पर हाल ही में टारिंग कर लोक निर्माण विभाग की ओर से सुधारी सड़क अब धंसने लगी है। सड़क के बीचों-बीच कई फुट गहरा गड्ढा होने के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए शुक्रवार सुबह ही नगर परिषद के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मार्ग की मरम्मत को लेकर तुरंत कार्य शुरू किया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि नाहन सर्कुलर रोड पर माल रोड के नजदीक मार्ग अचानक बीचों-बीच धंसने के चलते गहरा गड्ढा बन गया है। उन्होंने बताया कि मार्ग के नीचे से नगर परिषद की सीवरेज लाइन गुजर रही है। हो सकता है कि सीवरेज लाइन ध्वस्त होने से मार्ग धंस गया हो। नगर परिषद ने तुरंत अपने अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और यहां मुरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।