जम्मू-कश्मीर के पहलगाम मे 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को रिकांगपिओ में रोष रैली निकाली है। इसमें भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दुर्गा वाहिनी व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान विहिप के पदाधिकारियों ने पहलगाम मामले मे केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।