फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यातायात समस्या से जूझ रहे रामपुर में लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान

सुभाष चंद्र Updated Fri, 03 Jul 2026 05:55 PM IST

रामपुर बुशहर। यातायात समस्याओं से जूझ रहे चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में अब नया ट्रैफिक प्लान लागू होगा। शहर आने वाले लोगों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को जल्द ही सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी। स्थानीय प्रशासन ने इसे लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। योजना के तहत नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई, पार्किंग, नो पार्किंग जोन का निर्धारण, ऑटो, टैक्सी और बस चालकों के लिए विभिन्न मापदंड तय किए गए हैं। शहर में यह नया ट्रैफिक प्लान आज से ट्रायल के तौर पर शुरू होगा, हालांकि उपायुक्त शिमला के निर्देशों के बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। रामपुर शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर लिया है। शुक्रवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में इसको लेकर एक बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश वर्मा, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, जसपाल सिंह नेगी, सर्व हितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष निशु बंसल, अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान सहित एनएचएआई, ऑटो, टैक्सी यूनियन और निजी बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें