फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: दत्तनगर स्कूल में छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता, ठोडा खेल रहा आकर्षण का केंद्र

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में छात्र वर्ग की अंडर-19 प्रतियोगिता के दूसरे दिन ठोडो और वॉलीबॉल स्पर्धा आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में शिमला जिले के 15 जोन से आए 613 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। कबड्डी प्रतियोगिता में कुपवी ने चौपाल को शिकस्त दी। ठियोग ने जुब्बल को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। वॉलीबाल में रामपुर ने नेरवा और छौहारा ने ठियोग का शिकस्त दी। इसके अलावा ताइक्वांडो में झाकड़ी और रामपुर ने अगले दौर में प्रवेश पाया। ठोडो में ठियोग और दत्तनगर स्कूल ने जीत हासिल की। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर और प्रवक्ता देवेंद्र लक्टू ने कहा कि प्रतियोगिता के रोमांचकारी मुकाबले खेले जा रहे हैं। सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ी निष्ठा, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें