जिला किन्नौर के पर्यटक स्थल छितकुल में पिछले चार दिनों से कई पर्यटक तीन फुट बर्फबारी के बीच फंसे हुए थे। सोमवार को इन पर्यटकों कोस्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। सभी पर्यटक पिछले चार दिनों से निजी हाटलों में रहे रहे थे। बर्फबारी देखने के लिए किन्नौर जिले के पर्यटकों रूझान बढ़ रहा है। जिले में साेमवार को भी खराब मौसम में भी बीआरओ सड़क बहाल करने में जुटा रहा। वहीं सड़क बहाल होने न लोगों ने बीआरओं और प्रशासन का आभार प्रकट किया।