फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने के लिए किन्नौर में उमड़े सैलानी, चौरा ढांक बना आकर्षण का केंद्र

मैदानी प्रदेशों में गर्मी बढ़ने से सैलानी हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में बड़ी संख्या में सैलानी अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। जिला किन्नौर के सभी पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। पर्यटन स्थलों पर 40 फीसदी तक कमरों की एडवांस बुकिंग हो गई है। वहीं किन्नौर जिले के प्रवेश द्वारा चौरा के नजदीक चौरा ढांक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पर्यटक किन्नौर जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों में जाने से पहले यहां पर फोटो के साथ सेल्फी लेकर इस यात्रा को यादगार बनाते हैं। जिला किन्नौर के कल्पा, छितकुल, रक्षम, नाको, काजा सहित अन्य क्षेत्रों में पर्यटकों की काफी भीड़ होने से होटल कारोबारियों के चेहरा पर भी रौनक हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव होने के कारण कई पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी थी लेकिन अब एक बार फिर से जिले में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। व्यापारियों में राजेश, रोमधारी, मुकेश , हंसराज, दीपक नेगी ने बताया कि इन दिनों सभी होटल में एडवांस बुकिंग चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें