फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नगर परिषद रामपुर ने स्वच्छता पखवाड़े का किया आयोजन

नगर परिषद रामपुर में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अभियान के तहत चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक और स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने की। बैठक में स्कूलों, शौचालय, सड़कों को स्वच्छ रखने और सर्वेक्षण के बारे चर्चा की गई। बीआर नेगी ने कहा कि क्षेत्र के हर वार्ड के स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने बारे जानकारी दी जाएगी। स्कूल के शौचालय और आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्कूल से क्षेत्र को साफ रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में स्वच्छता अभियान के चलते नगर परिषद के नौ वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दे रही हैं। सर्वेक्षण के दौरान महिलाएं लोगों को कूड़ा निपटान, गीला और सूखा कचरा सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग देने और लोगों की समस्याओं से संबंधित जानकारी एकत्रित कर रही हैं। इस मौके पर कन्या स्कूल रामपुर, डीएवी स्कूल, स्प्रिंगडेल, पदम छात्र स्कूल, स्वयं सहायता समूह और नगर परिषद के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें