फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मझगांव में लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता के भव्य मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा

उप मंडल रामपुर के मझगांव में लक्ष्मीनारायण झांगरू देवता के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को शिखा पूजन और कलश स्थापना के साथ पूर्ण हुई। इस पांच मंजिला मंदिर का निर्माण तीन करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। बुशहर रियासत की राजमाता और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह प्राण प्रतिष्ठा में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। शनिवार को सुबह 8:00 बजे देवता झांगरू ने मझगांव के चारों ओर फेर निकाल कर सुरक्षा घेरा लगाया गया। गांव के चारों ओर देवता के फेर के बाद एक दर्जन देवी-देवताओं ने शिखा पूजन और अपने अपने नाम के कलश की स्थापना की। नए मंदिर में सब से पहले लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता ने मुख्य कोठी में अपने कलश स्थापित किए। उसके बाद बारी बारी सभी देवी-देवताओं ने शिखा पूजन कर अपने नाम के कलश स्थापित किए। आखिर में त्यावल की देवी सिंहासिनी ने अपना कलश स्थापित किया। पूर्णाहुति में मुख्य अतिथि, मंदिर कमेटी और प्रतिष्ठा कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा में रामपुर और किन्नौर क्षेत्र के 15 देवी-देवता शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें