फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में चिट्टे के खिलाफ प्रशासन चलाएगा जन आंदोलन

उपमंडल रामपुर में बढ़ते चिट्टे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन मुखर हो गया है। समूचे उपमंडल में चिट्टे के खिलाफ प्रशासन अब जन आंदोलन चलाएगा। 22 को रामपुर उपमंडल और 23 दिसंबर को ननखड़ी खंड में चिट्टे के खिलाफ रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से विद्यार्थी, महिलाएं, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं के जनप्रतिनिधि नशामुक्त समाज का संदेश देंगे। इसी कड़ी में रामपुर में विकास खंड स्तर पर प्रस्तावित एंटी चिट्टा रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। एसडीएम ने बताया कि रैली को अधिक प्रभावी और जन सहभागिता से युक्त बनाने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास खंड ननखड़ी में भी रैली आयोजित की जाएगी। रैली का मुख्य उद्देश्य छात्रों, युवाओं, महिला मंडलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों को नशा-विरोधी अभियान से जोड़ते हुए चिट्टा नशे के विरुद्ध व्यापक जन जागरण स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि रैली को जन अभियान का स्वरूप प्रदान करने के लिए विधायक की उपस्थिति भी प्रस्तावित की गई है, जिससे अधिकाधिक लोग इस अभियान से प्रेरित होकर जुड़ सकें। एसडीएम ने निर्देश दिए कि रैली मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल उपलब्धता और आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। कहा कि विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे। रैली के दौरान नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रामपुर राजेंद्र नेगी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें