रामपुर बुशहर उपमंडल में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े को लेकर रैली निकाली गई। रैली में छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के नारे लगाकर लोगों को क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।