फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सूरत नेगी बोले-कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था दयनीय, अधिकारी विमल नेगी को खोजने में प्रशासन नाकाम

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार से विकास की दृष्टि से जहां जनता परेशान है उसके साथ कांग्रेस के नेता भी परेशान हैं। हिमाचल प्रदेश के अंदर जो कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही दयनीय है। यह बात शनिवार को प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आए दिन ध्यान में आता है कि कहीं न कहीं कोई घटना घट रही है, कहीं चाकू चल रहे हैं,कई गोलियां चल रही हैं, असुरक्षा का माहौल हिमाचल प्रदेश के अंदर है। कांग्रेस सरकार में प्रदेश में हर दृष्टि से आज कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिला किन्नौर के ईमानदार अधिकारी विमल नेगी जो पिछले एक हफ्ते से लापता है उन्हें खोजने के लिए भी प्रशासन और सरकार नाकामयाब साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से मुख्य अभियंता एचपीपीसीएल विमल नेगी गुमशुदा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि इस विषय पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्रदेशभर के सभी प्रशासन के विशेषज्ञों को उन्हें ढूंढने के कार्य में लगाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें