फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में विद्यार्थियों का रोजगार की संभावनाओं पर दिया मार्गदर्शन

गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के कॅरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल ने मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया। सेल की संयोजक प्रो. शिवाली ठाकुर के मार्गदर्शन में चितकारा विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सहयोग से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने की। चितकारा विश्वविद्यालय से रणनीतिक पहल कार्यालय निदेशक प्रो. मंदीप सिंह सेम्भी, चितकारा विश्वविद्यालय प्रबंधक कमल पामा ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विभिन्न कॅरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार की संभावनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। सत्र में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवोक और बीसीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कॅरियर से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रो. शिवाली ठाकुर ने कहा कि सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे जागरूक करना है। सत्र विद्यार्थियों ने उपयोगी और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय की वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों में प्रो. राजेश कुमार, डॉ. अनुराधा कनैन नेगी, डॉ. आशा गर्ग, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. जितेन्द्र साहनी, करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की समिति के सदस्यों में प्रो. डॉ. अजेंद्र नेगी, प्रो. डॉ. हीरा भागती, प्रो. तरुण शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, विकास शेखरी, संदीप कुमार और बलबीर कनैन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें