हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर और रामपुर में में भी मंगलवार सुबह से शुरू हुईं। जिला किन्नौर में सुबह से बर्फबारी होने के बाद भी बच्चों उत्साह और जोश के साथ परीक्षा सेंटर पहुंचे और परीक्षा देने के बाद बच्चों आपस में चर्चा करते हुए दिखे। जिला किन्नौर में बर्फबारी अधिक होने पर भी सभी बच्चें समय पर पहुंचे और सुचारू रूप से परीक्षा का संचालन किया गया।