फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर काॅलेज के विद्यार्थियों को सौरमंडल और अंतरिक्ष के रहस्यों पर बांटा ज्ञान

4 से 10 अक्तूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के बीए प्रथम वर्ष के भूगोल के छात्र-छात्राओं को सौरमंडल और अंतरिक्ष के रहस्यों से अवगत कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। भूगोल के प्रो. डॉ. जितेंद्र साहनी ने कार्यक्रम में प्रो. ललित कुमार (भौतिक विज्ञान) को आमंत्रित किया। प्रो. ललित ने बच्चों को सौर परिवार सूर्य, आठ ग्रह, उनके उपग्रह और अन्य खगोलीय पिंड जैसे क्षुद्रग्रह, उल्का पिंड, धूमकेतु और बौने ग्रह के बारे में रोचक और सरल तरीके से जानकारी दी। उन्होंने इन सभी पिंडों की विशेषताएं, महत्व और उनके कक्षीय गति के बारे में समझाया। पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर जीवन असंभव होने के कारणों को भी स्पष्ट किया। यह सत्र करीब डेढ़ से दो घंटे तक चला। सत्र के अंत में छात्रों ने प्रो. ललित कुमार से प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने धैर्यपूर्वक उत्तर दिया और बच्चों को व्यावहारिक रूप से समझाया। इस ज्ञानवर्धक सत्र से छात्रों की अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि और जिज्ञासा और बढ़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें