फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम बोले- कॉफी टेबल बुक को प्रकाशन से पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन

कॉफी टेबल बुक के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और धार्मिक आयोजनों को व्यापक पहचान मिलेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बैठक में यह बात कही। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर, जिला स्तरीय फाग मेला रामपुर, जिला स्तरीय दशहरा मेला सराहन और जिला स्तरीय देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मेला नोगली से संबंधित कॉफी टेबल बुक के प्रकाशन के संबंध में बैठक आयोजित हुई। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में इन प्रमुख मेलों एवं त्योहारों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक जानकारी के व्यवस्थित संकलन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मेलों के इतिहास, आयोजन की परंपराओं, सांस्कृतिक गतिविधियों, विशेष आकर्षणों, आगंतुकों की संख्या सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को कॉफी टेबल बुक में शामिल करने के लिए आवश्यक तथ्यात्मक जानकारी एवं उच्च गुणवत्ता के छायाचित्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने देव संस्कृति से जुड़े लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि इन मेलों के पौराणिक इतिहास से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी, लोक मान्यताएं या पारंपरिक विवरण उपलब्ध हों तो उन्हें प्रशासन को उपलब्ध करवाएं, ताकि कॉफी टेबल बुक को अधिक प्रामाणिक, तथ्यात्मक एवं समृद्ध बनाया जा सके। बैठक में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रामपुर बीआर नेगी, मंदिर अधिकारी रामपुर बालक राम, मेला समितियों के पदाधिकारी गंगा सिंह और कृष्ण गोपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें