फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रामपुर में स्वयंसेवक संघ ने मनाया 100वां स्थापना दिवस, मुख्य बाजार तक किया पथ संचलन

विजय दशमी के दिन 1925 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को रामपुर में भी संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान रामपुर के साथ लगते डंपिंग यार्ड चाटी से लेकर शहर के मध्य स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर तक संघ कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में स्वंयसेवकों को विजयदशमी के महत्व और संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन पूरे भारत वर्ष में अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। इसी शुभ दिवस पर 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगवार ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना की थी और आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़े सामाजिक संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। सामाजिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आज स्वयं सेवक अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें