फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: 10 अगस्त तक दूध उत्पादकों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा विशाल आंदोलन

रामपुर बुशहर। शुक्रवार को दूध उत्पादक संघ के बैनर तले पशु पालकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। संघ ने चेताया है कि यदि 10 अगस्त तक दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तो विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। दो माह से दूध का भुगतान नहीं होने, सोसायटियों की बिगड़ी व्यवस्था और चरमराई पुश चिकित्सा सेवाओं को लेकर दूध उत्पादक संघ ने शुक्रवार को दत्तनगर में मिल्क प्लांट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के जरिए पशुपालकों ने सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई। संघ ने प्लांट में तैनात प्रभारी के माध्यम से मिल्क फेडरेशन के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा। दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान, सह संयोजक रंजीत ठाकुर, देवकी नंद और अन्य सदस्यों ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के विभिन्न मुद्दों पर कई बार लिखित और मौखिक रूप से मांग उठाई गई है, लेकिन उन समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी उचित प्रयास नहीं किए गए हैं। जिस कारण दूध उत्पादकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि पशु पालकों की समस्याओं का 10 अगस्त तक समाधान नहीं होता तो संघ रामपुर, निरमंड, नित्थर, ननखड़ी और कुमारसैन क्षेत्र के पशुपालकों को साथ लेकर विशाल आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें