भाजपा मंडल सराहन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ज्यूरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ऊनू मंदिर ज्यूरी से ज्यूरी बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। विधानसभा रामपुर मंडल सराहन के अंतर्गत ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय फौज के पराक्रम और शौर्य को समर्पित यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के भूतपूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीना शर्मा, भाजपा महामंत्री विजय शर्मा, उपाध्यक्ष गोकुल राम मुसाफिर, उपाध्यक्ष गोपाल बंसल, महिला मोर्चा से विशना भंडारी, जिला महासू सोशल मीडिया प्रभारी यादवेंद्र कुमार, सचिव विभा, पंचायत प्रधान मस्नु गुड्डू राम टेक्टा, बीडीसी सदस्य देशदीप गौतम, अजय मोदी, यशपाल पलसरा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष महिला मंडल करतोट, बसारा, मगारा, बई, बाग कोच्चडि मनसुख पटियाल, देवी शरण बलई, ज्ञान बलई, मस्तराम चौहान और पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलबीर कुंद सहित अन्य भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।