फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: तीन माह से सड़क सुविधा से वंचित दो पंचायतों के हजारों ग्रामीण

रामपुर बुशहर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली सड़क सेरीपुल में तीन माह बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों को खाद्य सामग्री, सिलिंडर और अन्य जरूरत का सामान गांव पहुंचना मुश्किल हो गया है। दुर्गम पंचायत मुनिश और काशापाट के लिए चल रहे सडक़ बहाली के कार्य को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क बहाल नहीं होती तो वे लोनिवि कार्यालय के बाहर मोर्चा खोलकर बैठ जाएंगे। उपमंडल रामपुर के 12/20 क्षेत्र की चार पंचायतों को जोड़ने वाली तकलेच-देवठी सड़क सेरीपुल में तीन माह से यातायात के लिए अवरुद्ध पड़ी है। ऐसे में दुर्गम पंचायत मुनिश और काशापाट के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सड़क बहाली की मांग को लेकर शनिवार को मुनिश पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला। जन प्रतिनिधियों ने अधिशासी अभियंता को सड़क बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और एक सप्ताह के भीतर सड़क को बहाल करने की मांग उठाई। पंचायत प्रधान भजन दास, पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी, वार्ड सदस्य रमेश चंद वर्मा, जय सिंह डोगरा, राधा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि तीन माह से दो पंचायतों के हजारों ग्रामीण परेशानियां झेल रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके नेगी ने बताया कि रविवार से मौके पर मशीन लगा दी जाएगी। भूमि विवाद के कारण सडक़ बहाली का कार्य नहीं हो पा रहा था। अब जल्द ही सड़क बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें