फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा के खूब जौहर दिखाए। खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और दौड़ सहित अन्य खेलों में पसीना बहाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सत्यदेव ने किया और खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। वहीं मंगलवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में नीता मेहता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। स्कूल प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को नवाजा और उनकी हौसला अफजाई की। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने बाजी मारी। वही वॉलीबाल में नेहरू हाउस और बैडमिंटन में सुभाष हाउस अव्वल रहा। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने पहला स्थान झटका। बॉलीबाल में सुभाष हाउस प्रथम रहा। 100 मीटर दौड़ में गांधी हाउस ने पहला स्थान पाया। जबकि 200 मीटर दौड़ में भगत हाउस प्रथम रहा। प्रतियोगिता में ओवरऑल बेस्ट हाउस का खिताब सुभाष हाउस के नाम रहा। भगत हाउस उपविजेता रहा। छात्रों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। प्रधानाचार्य पुष्पानंद गुप्ता ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का भी जीवन में बहुत योगदान है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य दिनेश भलूनी, नरेंद्र मेहता, संजय शर्मा, वर्षा, बिंदू, अनिता, संजय बदेरल, कमलेश ठाकुर सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें