फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुनीश-बाहली में धूमधाम से मनाया सालाना समारोह

उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुनीश-बाहली में सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में छात्र और छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। वहीं समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष सोहन लाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। यहां पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों सहित बच्चों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य यशवंत चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में साल भर शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने सुमित कुमार और आंचल को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा तनु, रेखा, भाविका, सुजल कुमार, हर्षवर्धन, अंतरा, एंजल, सुजल, चिराग ठाकुर, संचित सहित कई मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जय सिंह विश्वकर्मा और टीकम शर्मा सीएचटी प्राथमिक स्कूल मुनिश-बाहली विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन शारीरिक शिक्षक विकास शर्मा ने किया। समारोह में छात्र और छात्राओं ने पहाड़ी, किन्नौरी और कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर संस्कृति संजोने का संदेश दिया। छात्रों ने पंजाबी, हिंदी सहित अन्य गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी और समारोह में मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे से दूर रहकर राष्ट्र हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें