पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वीरवार को छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। स्कूल की छात्राओं के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। मार्शल आर्ट कपिल चौहान छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रहे है। प्रशिक्षण 13 फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण में छठी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक की छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना, सुरक्षा कौशल देना और हिंसा रोकना है। प्रशिक्षण में छात्राओं को जूडो, ताइक्वांडो, मुक्केबाजी और अन्य मार्शल आर्ट्स की तकनीक सिखाई जा रही है। स्कूल की शारीरिक शिक्षा के अध्यापिका सीता ने कहा कि स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में छात्रों को अपनी सुरक्षा स्वयं करने बारे जागरूक किया जा रहा है।