फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: पदम स्कूल रामपुर में विद्यार्थियों को योग आसन बारे किया जागरूक, आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से किया जा रहा प्रशिक्षिण शिविर आयोजित

पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में सोमवार को तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का आयोजन आर्ट आफॅ लिविंग की ओर से किया जा रहा है। शिविर में छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका श्रद्धा ने विद्यार्थियों को योगा, प्राणायाम और मेडिटेशन प्रशिक्षण दिया। साथ ही विद्यार्थियों को योग के महत्व बारे जागरूक किया। कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में अपनाएंगे तो जीवन का उद्देश्य भी सफल होगा। योग से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें