फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का होगा आयोजन

रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में 10 डीजे नेशन रामपुर की ओर से राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन होगा। इस खेल महोत्सव में 42 इवेंट होंगे जिसमें 21 इंवेट पुरूष और 21 महिला वर्ग के बीच होंगे। इस प्रतियोगिता में इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से कोई भी खिलाड़ी इस खेल महोत्सव में भाग ले सकते है। डीजे नेशन रामपुर के अध्यक्ष साहिल सागर ने रामपुर निजी होटल में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि ओपन खेलकूद प्रतियोगिता में दिन और नाइट को भी मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलकूद गतिविधियों से जोड़ना है और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश देना है। इस दौरान साईकिल रेस भी आयोजित की जाएगी। जो कॉलेज मैदान से शुरू होते हुए पशाडा खड्ड तक होगी। जिसके बाद उसका समापन कालेज मैदान में ही होगा। वहीं ऊंची कूद, लम्बी कूद, 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही वॉलीवाल, बॉस्केटबॉल, किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। किक्रेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को पांच लाख रुपए, उप-विजेता को 3 लाख, तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपए का दिया जाएगा। इस के अलावा इस प्रतियोगिता में एथलीट, कबडडी, फुटबॉल,बेटमिंटन, वॉलीबाल, चैस, कैरम, स्नूकर, मैराथन, साइकिलिंग,हाईजंप, लांगजंप, शॉटपुट, टैबल टैनिस, बास्केटबॉल, क्रिकेट सहित अन्य खेलों को आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता 10 जून तक रहेगा। उन्होंने प्रदेश के सभी खिलाडियों से इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें