फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: चैत्र नवरात्रि के लिए सजे श्राईकोटी सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिर

चैत्र नवरात्रि के लिए जिले के प्रसिद्ध माता के मंदिर सज गए हैं। 12/20 घाटी के ऊंचाई पर स्थित श्राईकोटी, नोग वैली स्थित शिकारी काली माता और लयापुरी लालसा में माता मंगला काली मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए सुबह तड़के मंदिरों के कपाट पूरी तरह खोल दिए जाएंगे। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्राईकोटी माता मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाया तकलेच के अलावा लालसा-डंसा-बाहलीधार और गौरा-मशनू से आवाजाही के विकल्प खुले हैं। मौसम की खराबी के चलते श्रद्धालुओं को सही विकल्प ढूंढना पड़ेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रात्रि में भजन-कीर्तन और रोजाना लोगों के स्वैच्छिक सहयोग से भंडारे के आयोजन की व्यवस्था बरकरार रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें