फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बोले- उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को करेंगे सम्मानित

पदम छात्र स्कूल रामपुर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। वहीं विभिन्न स्कूली बच्चों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से देशभक्ति गीतों सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सोमवार को खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर मिनी सचिवालय सभागार रामपुर में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी, नगर परिषद, पुलिस, लोक निर्माण, अग्निशमन, लोक संपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, झंडारोहण सहित अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस वर्ष भी बीते वर्ष की भांति स्वतंत्रता दिवस समारोह छात्र पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे और झंडारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। हिमाचल पुलिस, वन विभाग, एनसीसी और स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे। देशभक्ति गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां विद्यालयों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से की जाएगी। एसडीएम ने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरे करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ पंकज बसोतिया सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें