पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पदम पैलेस रामपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विधायक नंदलाल और कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर के समक्ष फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं दो मिनट का मौन भी रखा गया। पदम पैलेस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजा साहब अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, राजा साहब का नाम रहेगा, के नारे लगाए। विधायक नंदलाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर जगह स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है। रामपुर तो पूर्व मुख्यमंत्री का घर है। इस मौके पर वीरभद्र सिंह कायथ, अधिवक्ता डीडी कश्यप, पंकज बराड़, राजेश गुप्ता, जसवीर ठाकुर, राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, मनीष चौहान और निशांत सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।