पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल की छात्राओं के लिए पांच दिवसीय नौकरी का प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पर्यटन और आतिथ्य की ओर से पर्यटन विभाग बुशहर रीजेंसी किया जा रहा है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की 18 छात्राओं को ऑन जॉब ट्रेनिंग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में अनन्या शर्मा, जिया ठाकुर, मानवी भारद्वाज, सृष्टि ठाकुर, नीतू कुमारी, हिमांशी, गुंजन, शगुन शर्मा, सरिता, सारिका, दीक्षु, भावना, आंचल, करिश्मा, रिहाना, सोनाक्षी, दिव्या और लक्ष्मी नेगी भाग ले रही है। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के लिए तैयार करना है। छात्राओं को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में नौ छात्राएं और ग्रुप बी में नौ छात्राओं को पांच दिन विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। स्कूल के पर्यटन विषय के अध्यापक अश्विन ठाकुर ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राओं के लिए भविष्य में उपयोगी साबित होगा। प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने पर्यटन और आतिथ्य के बारे में जागरूक किया। प्रशिक्षण में छात्राओं को पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण में छात्राओं ने हॉस्पिटैलिटी, गाइडेंस, मैनेजमेंट, ग्राहक सेवा, रसोई और स्किल डेवलपमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ग्रुप ए की अनन्या शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में ग्रुप ए की छात्राओं ने गृह व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने कार्य करना, अन्य लोगों का कार्य और व्यवस्था बनाए रखने बारे प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सभी छात्राएं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। ग्रुप बी नीतू कुमारी ने बताया की ग्रुप बी की छात्राओं को रसोईघर के बारे में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें छात्राओं को चॉपिंग, सफाई और खाना बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण से छात्राओं को अनोखे अनुभव प्राप्त हो रहे हैं।