फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: पीयूष आनंद बने रोटरी क्लब वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष

रामपुर उपमंडल के अंतर्गत भद्राश में एक निजी होटल में रोटरी क्लब रामपुर की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने रामपुर निवासी पीयूष आनंद को वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष का कमान सौंपा। इससे पूर्व दीपक सूद रोटरी क्लब रामपुर में बतौर अध्यक्ष अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। समारोह के मुख्यातिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश की मौजूदगी में पीयूष आनंद को क्लब के नए अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। मुख्यातिथि रवि प्रकाश ने कार्यक्रम में मौजूद रोटरी क्लब के सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब विश्व भर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है और लाखों लोग रोटरी क्लब से जुड़कर समाज सेवा कर रहे हैं। सेवा में समर्पण के लिए रोटरी आज एक विश्वविख्यात मंच बन गया है। रामपुर क्षेत्र में बीते सालों में कई समाज सेवा के अनगिनत उदाहरण देखे जा सकते हैं। बीते साल समेज में हुई बादल फटने की घटना के तुरंत बाद ही प्रभावित परिवारों को करीब साढ़े सात सौ मकान की चादरें वितरित की गई थी और केदस गांव में करीब ढाई सौ चादरें बांटी गई थी। इस साल सत्यनारायण मंदिर परिसर में नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस तरह से वृक्षारोपण और अन्य किसी भी समाज सेवा से जुड़े कार्यों को जल्द करने के लिए रोटरी समर्पित है। रोटरी क्लब रामपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष पीयूष आनंद ने कहा कि रोटरी क्लब रामपुर आने वाले समय में कई समाज सेवा के कार्यों को पूरा करने जा रहा है, जिसकी रूरपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब रामपुर का 25 वर्ष का इतिहास अपने समाज सेवा कार्यों को पूर्ण करने के लिए जाना जाता है और भविष्य में भी सभी जरूरी कार्यों को पूरा किया जाएगा। उनके साथ विकास गर्ग एवं रोटरी क्लब शिमला की टीम से अध्यक्ष कर्ण भांभा, उपाध्यक्ष अमित पाल सूद, एजी मनु अग्रवाल और सचिन वर्मा, विशेष अतिथियों के रूप में रिटायर्ड कर्नल रविकांत गुप्ता, रामपुर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ पंकज बिसोदिया , बुशहर बीएड कॉलेज रामपुर के तिलक भारद्वाज,जीआर नेगी, मनोज सोनी, प्रशांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें