फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर के पीजी कॉलेज और खनेरी अस्पताल के साथ बनेंगे ओवरहेड ब्रिज

चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में यातायात समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पांच पर दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में राहगीरों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों का पैदल चलना खतरों भरा बना रहता है। इसी समस्या को देखते हुए रामपुर की पीजी कॉलेज और खनेरी अस्पताल में जल्द ओवरहैड ब्रिज बनेंगे। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने ओवरहेड ब्रिज के निर्माण की संभावनाओं को तलाशने के लिए शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण में शामिल रहे एनएचएआई के अधिकारियों को जल्द ही ब्रिज निर्माण की तकनीकी संभावनाओं को पूरा करने और प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए। रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए प्रशासन ने ओवरहेड ब्रिज निर्माण की संभावनाएं तलाशना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, एनएचएआई और राजस्व अधिकारियों ने मौके पर जाकर ब्रिज निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। सबसे पहले चार जिलों के मुख्य अस्पताल खनेरी के समीप ब्रिज निर्माण की संभावनाएं तलाशी गई। यहां ब्रिज निर्माण के लिए स्थान का भी चयन किया गया। वहीं इसके बाद निरीक्षण दल पीजी कॉलेज रामपुर पहुंचा। करीब चार हजार से अधिक की संख्या वाले पीजी कॉलेज के विद्यार्थी लंबे समय से यहां ब्रिज के निर्माण की मांग उठा रहे हैं। यहां पूर्व में कई हादसे पेश आ चुके हैं और कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने यहां ओवरहेड ब्रिज निर्माण की योजना बनाई है। एसडीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ब्रिज निर्माण के लिए जल्द तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा कर एस्टीमेट तैयार करें। साथ ही एनएचएआई को एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भी सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में काफी समय से वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है और कई दुर्घटनाएं भी पेश आ चुकी हैं। खनेरी अस्पताल, कॉलेज और मुख्य शहर में राहगीरों का चलना खतरों भरा बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए जहां संभव हो वहां ओवरहेड ब्रिजों के निर्माण की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। एसडीएम कार्यालय और मिनी सचिवालय के पास ओवरहेड ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को मंजूरी के लिए पूर्व में भेजा गया है। खनेरी अस्पताल और पीजी कॉलेज रामपुर के साथ मौके का जायजा लिया गया है। मौके पर ब्रिज निर्माण की संभावना बन रही है। एनएचएआई के अधिकारियों को तकनीकी समीक्षा कर एस्टीमेट तैयार कर भारत सरकार को भेजने को कहा गया है। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रशासन को देने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही भारत सरकार से इस परियोजना को मंजूरी मिलेगी और शहर के लोगों और स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को आवाजाही करने में राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें