फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर में की महिलाओं, सफाई कर्मचारियों सहित 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर परिषद रामपुर के सभागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, परिषद कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों सहित 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आयुष विभाग रामपुर और पीएचसी रामपुर के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी को स्वच्छता और स्वास्थ्य जांच संबंधी जानकारी दी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने सभी को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। बताया कि सरकार के दिशा निर्देश अनुसार हर साल नगर परिषद तीन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे सफाई कर्मचारियों को गिला और सूखा कचरा अलग अलग दें, जिससे कर्मचारी स्वस्थ रह सके। उन्हें किसी भी तरह की बीमारियों का सामना न करना पड़े। शिविर में एसजेवीएनएल झाकड़ी से कनिष्ठ अभियंता कौशल्या नेगी ने सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई संबंधित किट वितरित किए। किट में गल्बस, मास्क और साबुन वितरित किए। शिविर का आयोजन नगर परिषद रामपुर, खंड चिकित्सा कार्यालय रामपुर, आयुर्वेदिक खंड चिकित्सा कार्यालय, उपमंडल कार्यालय रामपुर और नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। इस दौरान उपाध्यक्ष विशेषर लाल, कनिष्ठ अभियंता पवन ठाकुर और नप सहायक अभियंता अनिल गौतम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें