रामपुर में सोमवार को एंटी चिट्टा रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली बच्चों, कॉलेज,बीएड, पेंशनर, महिला मंडल और एनएसएस कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। रैली रामपुर कॉलेज के परिसर से रामपुर बाजार से लेकर पदम छात्र स्कूल रामपुर तक निकाली गई। मुख्यातिथि ने सभी को चिट्टा छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हमें सबसे पहले अपने घरों से शुरुआत करनी होगी। इस दौरान एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा और पदम छात्र स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार सहित अन्य उपस्थित रहे।