फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: महिला एवं बाल विकास परियोजना रामपुर में पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समापन

महिला एवं बाल विकास परियोजना रामपुर में आयोजित पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण में गोपालपुर सर्किल, रामपुर सर्किल और गानवी सर्किल से कुल 85 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर की अध्यक्षता में शिविर का समापन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर को आधुनिक और प्रभावी माध्यमों से संचालित किया गया। कार्यकर्ताओं को पीपीटी, वीडियो प्रस्तुति और गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विषयों को सरल और रोचक ढंग से समझाया गया। शशि ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास, पोषण सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने में सफल रहा। प्रशिक्षण के पहले दिन बच्चों की पढ़ाई के महत्व पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई। दूसरे दिन पोषण से जुड़े आवश्यक और व्यावहारिक पहलुओं के बारे और तीसरे दिन पोषण भी, पढ़ाई भी की अवधारणा को व्यवहार में लागू करने के बारे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभ्यास दिया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें