फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: निशुल्क नेत्र रोग शिविर में डेढ़ हजार मरीजों की हुई जांच, अब 15 मार्च को होगा चैकअप

रामपुर में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। तीन दिवसीय इस शिविर में 50 वर्ष से अधिक आयु के करीब डेढ़ हजार मरीजों की जांच हुई। शिविर में 122 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन हुए। सोमवार को मरीजों की जांच और दवाएं देने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों की अब 15 मार्च को रामपुर में जांच की जाएगी। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर न्यास रामपुर की ओर से निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का समापन हो गया। शहर के सत्यनारायण मंदिर परिसर में समापन समारोह आयोजित किया गया। मंदिर परिसर रामपुर के जैन हॉल में न्यास के उपाध्यक्ष राजीव सिंगल, सचिव विनय शर्मा और न्यास के सदस्यों ने निशुल्क नेत्र शिविर के सहयोगी दानदाताओं, डॉक्टर की टीम और दूसरे सभी सहयोगियों का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया। रोटरी आइज फाउंडेशन मरांडा पालमपुर के प्रभारी डॉ. रोहित शर्मा और टीम ने सभी ऑपरेशन किए। शिविर में 122 मरीजों के आंखों की जांच, आंख से पट्टियां हटाने, दवाइयां और काले चश्मे भी मरीजों को वितरित किए गए। डॉ. रोहित शर्मा ने सभी मरीजों को दवाइयां डालने और परहेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को दोबारा चैकअप के लिए 15 मार्च को रामपुर पहुंचना होगा। इस दिन चिकित्सक रामपुर पहुंचकर सभी मरीजों के ऑपरेशन की जांच करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें