फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: 15वें वित्त आयोग में विकास कार्यों के लिए मिले 10 करोड़

रामपुर विकास खंड के 37 पंचायतों में 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अभी तक विभिन्न विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए लगभग 10 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है, जिसमें इस वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह में एक करोड़ पचास लाख रुपये राशि खर्च हुई है। इस वितीय वर्ष के तहत लंबित राशि को समय पर उपयोग करने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है ताकि समय पर इन लंबित राशि का उपयोग हो सकें। इस राशि को समय पर उपयोग करने के लिए शुक्रवार को पंचायत समिति हाल रामपुर में जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास खंड रामपुर के 37 पंचायतों में चल रहे महिला मंडल, युवक मंडल भवन, वर्षा शालिका, वाटर टैंक, आंगनबाड़ी केंद्र, शौचालय, सामूहिक भवन, वाटर सप्लाई पाइप लाइन, पानी निकासी, रिटेनिंग दीवार, बावड़ी, रास्ते और कूहल के कार्यों की समीक्षा की और 15 दिनों के भीतर इन कार्यो की नवीनतम रिपोर्ट देने के लिए को निर्देश दिए । समीक्षा बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी रामपुर राजेंद्र नेगी ने किया। जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, बिमला शर्मा और विभिन्न पंचायतों के प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम सेवक बैठक मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें