जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के विरोध में रिकांगपिओ बाजार में भी लोगों ने रोष जताया। इस दौरान रिकांगपिओ में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। इस दौरान सभी व्यापारियों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा का आयोजन किया। व्यापारियों ने महात्मा बुद्ध के मूर्ति के पास आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।