मारपीट मामले में रामपुर के निजी स्कूल में बीते दिन शिक्षक के समर्थन में निकाली रोष रैली के विरोध में शनिवार को अभिभावकों ने डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने स्कूल में शुक्रवार को आयोजित आक्रोश रैली पर रोष जताया और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। अभिभावकों के अनुसार स्कूल में प्रदर्शन से विद्यार्थी परेशान हुए व उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है। अभिभावकों ने आह्वान किया कि आने वाले समय में इस तरह की घटना न हो ताकि किसी भी संस्थान को समस्या का सामना न करना पड़े।