फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाटी पुल पर वाहनों की दोनों तरफ आवाजाही शुरू, आठ पंचायतों के लोगों को राहत

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर चाटी पुल पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही करवाई जा रही थी। ऐसे में रामपुर शहर के साथ लगते कुल्लू जिले के हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। मेले को लेकर तैयार किए गए विशेष ट्रैफिक प्लान के चलते ब्रौ और चाटी पुल में वाहनों की एकतरफा आवाजाही हो रही थी। प्रशासन ने अब चाटी पुल पर वाहनों की दोनों तरफ आवाजाही शुरू कर दी है। वाहनों की दो तरफा आवाजाही शुरू होने से आठ पंचायतों के लोगों ने राहत की सांस ली है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर जिला प्रशासन शिमला और लवी मेला कमेटी ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया था। 7 नवंबर से लागू हुए इस प्लान के तहत ब्रौ पुल से वाहनों को कुल्लू जिले में प्रवेश मिल रहा था, जबकि चाटी पुल से वाहन रामपुर शहर में पहुंच रहे थे। ऐसे में चाटी पुल पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही के कारण क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था। खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को दिक्कतें पेश आ रही थीं। इस पुल से निरमंड उपमंडल की ब्रौ, जगातखाना, तुनन, बक्खन, खरगा, कुश्वा, धारा सरघा और शिमला जिले की सरपारा पंचायत के लोग लाभान्वित होते हैं। लवी मेले का आधिकारिक रूप से समापन 14 नवंबर को हो गया था। करीब 11 दिन तक चाटी पुल पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही चलती रही और अब पुल पर दोनों ओर वाहन दौड़ रहे हैं। उक्त पंचायतों से रोजाना हजारों लोग रामपुर विभिन्न कार्यों, अस्पताल और सामान की खरीद फरोख्त के लिए पहुंचते हैं। मेले के कारण जहां लोगों को वाया वजीर बावड़ी और ब्रौ पुल होकर सफर करना पड़ रहा था। वहीं अब लोगों को वाया वजीर बावड़ी करीब 8 किलोमीटर और ब्रौ पुल से करीब 4 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। क्षेत्र के हजारों लोगों ने चाटी पुल से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही शुरू होने से राहत पाई है। अब लोगों को रामपुर पहुंचने में परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि चाटी पुल को अब वाहनों की दोनों तरफा आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। अब कुल्लू जिले से रामपुर आने वाले वाहन दोनों ओर आवाजाही कर सकते हैं। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें