फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक अनुराधा राणा ने रा.व.मा.पा. लोसर पहुंचकर आगजनी से हुए नुकसान का लिया जायजा

विधायक लाहौल एवं स्पीति अनुराधा राणा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोसर पहुंच कर पिछले दिनों इस स्कूल में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आग लगने के कारणों, स्कूल रिकार्ड व अभिलेखों के क्षति बारे में जानकारी ली। उन्होंने आग लगने से क्षतिग्रस्त हुए कमरों का बारीकी से निरीक्षण करने के उपरांत कहा कि यह आग स्कूल प्रबंधन द्वारा एहतियात न बरतने के कारण लगी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आगजनी से नुकसान हुए कमरों को शीघ्र अति शीघ्र गिरवाने के निर्देश दिए ताकि क्षतिग्रस्त हुई कमरों के स्थान पर नए कमरों का निर्माण किया जा सके। अनुराधा राणा ने इस स्कूल के साथ ही निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोसर के अतिरिक्त भवन के कार्य में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर वर्ष 2025 का कलेंडर क्षेत्रवासियों को वितरित किए। विधायक ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह लोसर में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का निवारण मौके पर ही किया गया तथा शेष समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निपटारे के लिए सौंप दिए गए। इस दौरान एसडीएम काजा शिखा मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें