फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया रामपुर कॉलेज के छात्रावासों का निरीक्षण, दिया ये आश्वासन

राजस्व बागवानी,जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने रामपुर के दौरे के दौरान रामपुर कॉलेज के सभी छात्र और छात्राओं के लिए बने छात्रावासों का निरीक्षण किया और रामपुर कॉलेज में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने इस दौरान महाविद्यालय का निरीक्षण किया और शिक्षकों, छात्रों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने छात्रावासों के छात्र और छात्राओं से सीधा संवाद कर महाविद्यालय की समस्याओं को सुना और जल्द उनके निपटारे का आश्वासन दिया ताकि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके। राजस्व मंत्री ने महाविद्यालय के शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की । इस मौके पर एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, डीएसपी नरेश शर्मा, बीडीओं रामपुर राजेंद्र नेगी, रामपुर कॉलेज प्राचार्य पंकज बसोतिया, उप प्राचार्य डॉ. बिद्या बंधू सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें