मानव उत्थान सेवा समिति रामपुर ने मातृ जयंती के उपलक्ष्य पर महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में पहुंचकर मानवता की सेवा का संदेश दिया। मदालसा बाई की अगुवाई में अस्पताल के विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन करीब 105 मरीजों को फल वितरित किए गए। फल वितरण के दौरान मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। फल वितरण कार्यक्रम से पूर्व श्री हंस कीर्ति सत्संग मंदिर रामपुर में सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और सत्संग की अमृत वर्षा का लाभ उठाया। मदालसा बाई जी ने अपने संबोधन में मातृ शक्ति के महत्व और सेवा भाव पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिवा, ओघम राम, विजय शर्मा, पीयूष प्रार्थी, जसविंदर, शिक्षा राव, शक्ति और रमा सहित अन्य मौजूद रहे।