फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Adventure Tourism: बागा सराहन में शुरू हुई मिनी रिवर राफ्टिंग, युवाओं की पहल से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Ankesh Dogra Updated Wed, 22 Jul 2026 02:54 PM IST

कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागा सराहन में स्थानीय युवाओं की पहल पर मिनी रिवर राफ्टिंग की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। युवाओं का मानना है कि बागा सराहन की प्राकृतिक नदी, हरियाली और खूबसूरत घाटियां एडवेंचर टूरिज्म के लिए उपयुक्त हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने मिलकर मिनी रिवर राफ्टिंग गतिविधि शुरू की है, ताकि क्षेत्र को पर्यटन के नए गंतव्य के रूप में विकसित किया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहल से केवल साहसिक पर्यटन ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि होमस्टे, टैक्सी सेवाएं, ढाबे, स्थानीय हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की बिक्री को भी गति मिलेगी। इससे पंचायत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और पलायन पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। बागा सराहन पंचायत के उपप्रधान चंद्रेश ठाकुर ने इस पहल के लिए युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र के समग्र विकास के साथ पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को भी नई पहचान मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें